तेज रफ्तार टेंपो ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, एक की मौत- 4 जख्मी Chatra News
बड़की मंदिर के समीप मंगलवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आठ वर्षीय महेश भारती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
चतरा, जेएनएन। शहर के बड़की मंदिर के समीप मंगलवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आठ वर्षीय महेश भारती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चार लोग गंभीर हो गए। डॉक्टरों ने मुकेश भारती व एक दो वर्षीय बच्चा की स्थिति को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया। शेष बचे घायल चेता भुइयां, एवं मोहन भुइयां का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सभी घायल शहर के दुबे लॉज के रहने वाले हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त सभी एक टेंपो पर सवार होकर लड़का देखने के लिए हंटरगंज जा रहे थे। जाने के क्रम में बड़का मंदिर के समीप टेंपो चालक ने एक बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो के नीचे दबकर महेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया।