Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की हॉट सीट पर मास्टरस्ट्रोक की तैयारी में Nitish Kumar की पार्टी, इस दिग्गज नेता को मिल सकता है टिकट

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 12:04 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने झारखंड में चतरा धनबाद और गिरिडीह सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की। इनमें गिरिडीह सीट आजसू के खाते में है। बताया जा रहा कि चतरा-धनबाद सीट भाजपा के गठबंधन के साथी जनता दल यूनाइटेड के पेंच में फंसी है। जदयू एक सीट मांग रहा है। चर्चा है कि धनबाद से सरयू राय को जदयू के टिकट पर उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

    Hero Image
    झारखंड की हॉट सीट पर मास्टरस्ट्रोक की तैयारी में Nitish Kumar की पार्टी (फाइल फोटो)

    जुलकर नैन, चतरा। Lok Sabha Election 2024 Nitish Kumar भाजपा ने झारखंड में चतरा, धनबाद और गिरिडीह सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इनमें गिरिडीह की सीट आजसू के खाते में है। बताया जा रहा है कि चतरा और धनबाद की सीट भाजपा के गठबंधन के साथी जनता दल यूनाइटेड के पेंच में फंसी हुई है। जदयू एक सीट मांग रहा है। चर्चा है कि धनबाद से सरयू राय को जदयू के टिकट पर उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद और चतरा में एक जैसे जातीय समीकरण होने के कारण धनबाद के साथ ही चतरा सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है। वर्तमान में चतरा और धनबाद दोनों सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। चतरा का प्रतिनिधित्व सुनील कुमार सिंह और धनबाद का प्रतिनिधित्व पशुपतिनाथ सिंह लोकसभा में कर रहे हैं। बिहार में भाजपा व जदयू का गठबंधन होने के बाद झारखंड में भी चुनावी समीकरण थोड़े बदले हैं।

    सरयू राय धनबाद सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में

    विधायक सरयू राय धनबाद सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सरयू राय का रिश्ता काफी पुराना है। सूत्रों का कहना है कि सरयू राय जदयू का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि झारखंड की एक सीट के बदले जदयू बिहार में एक सीट छोड़ने को तैयार है। शुक्रवार को नीतीश मंत्री मंडल का विस्तार हुआ। विस्तार के बाद सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    सूत्रों का कहना है कि जिस दिन बिहार की सीटों की घोषणा होगी, उसी दिन चतरा और धनबाद की भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड में अपनी पैठ मजबूत बनाना चाहते हैं। इसके लिए सरयू राय को उपयुक्त माना जा रहा है। यदि भाजपा झारखंड में जदयू को एक सीट देने को तैयार हो गई तो निश्चित माना जा रहा है कि वह धनबाद की सीट होगी।

    2009 लोकसभा चुनाव में चतरा सीट जदयू को दी गई थी

    चतरा सीट को लेकर इसलिए संभावनाएं नहीं है, चूंकि यहां पर जदयू का प्रभाव नहीं है। 2009 के लोकसभा चुनाव में चतरा की सीट गठबंधन में जदयू को दी गई थी। जनता दल यूनाइटेड ने स्थानीय प्रतापपुर प्रखंड निवास अरुण कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया था। निर्दलीय उम्मीदवार इंदर सिंह नामधारी निर्वाचित हुए थे। नामधारी ने कांग्रेस उम्मीदवार धीरज प्रसाद साहू को 16178 वोटों के अंतर से पराजित किया था, जबकि जदयू को करीब 52 हजार वोट मिले थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Elections: चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ

    Electoral Bonds: 'ना खाता ना बही...', कांग्रेस के कटाक्ष पर BJP की तीखी प्रतिक्रिया; याद दिला दी पुरानी बात