Move to Jagran APP

पूण्यतिथि पर याद किए गए निर्मल महतो

संवाद सूत्र चतरा शहर के बिड मोहल्ला स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार को निर्मल महतो की प

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:20 AM (IST)
पूण्यतिथि पर याद किए गए निर्मल महतो
पूण्यतिथि पर याद किए गए निर्मल महतो

संवाद सूत्र, चतरा :शहर के बिड मोहल्ला स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार को निर्मल महतो की पूण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति ने शहीद निर्मल महतो के तस्वीर के समझ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने निमर्ल महतो के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंडियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है और सदैव रहेंगे। कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन का एक ऐसा नाम है जिनकी शहादत ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया। उनकी शहादत से झारखंड अलग राज्य का मार्ग और भी प्रशस्त हो गया। कहा कि उनका जीवन काल मात्र 37 वर्ष का रहा उनमें नेतृत्व का अद्दभुत गुण था। उनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन स्वयं पार्टी के अध्यक्ष न बनकर निर्मल महतो को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पूरे झारखंड में झामुमो को एक बेहद ताकतवर पार्टी के रूप में स्थापित कर दिया। उसके बाद से निर्मल महतो एक प्रखर वक्ता एवं आत्म विश्वास से लबरेज निडर नेता के रूप में जानने लगे। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर जिला प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार मितल, झामुमो छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, नगर अध्यक्ष राजकिशोर कमल, नगर उपाध्यक्ष डब्लू सोनी, नगर उपाध्यक्ष मो. अजहर, सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम , प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष जवाहिर यादव, सचिव असलम अंसारी, श्यामदेव साव, भुनेश्वर साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.