राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने फूलन देवी को दिया श्रद्धांजलि
संवाद सूत्र चतरा राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के तत्वावधान में शनिवार को दिवंगत पूर्व सांसद फू
संवाद सूत्र, चतरा : राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के तत्वावधान में शनिवार को दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्य तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लाइन मोहल्ला स्थित मल्लाह टोली में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में एकता परिषद सदस्य व अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के प्रदेश सचिव हीरा निषाद ने की। दिवंगत नेत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश सचिव हीरा निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि फूलन देवी अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण की आहूति दी है। उन्होंने अपने जीवन काल में खूब कष्ट झेले है। महज जब बारह वर्ष की थी, तो उसकी शादी कर दी गई। शादी भी वैसे व्यक्ति से की गई, जो वृद्ध था। वह भाग कर वापस घर आ गई। लेकिन गांव के दबंगों ने उनका जीना हराम कर दिया था। उनके साथ दो बार सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुई। विवश होकर वह डाकू बन गई। बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अपील पर वह मुख्य धारा में शामिल हुई और 1996 में वह लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद में पहुंची। 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई।