पोती के साथ मारपीट गुजरा नागवार, पोते की कर दी हत्या
संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) दादा और पोते का रिश्ता अनमोल होता है। लेकिन एक दादा ने इस अन
संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : दादा और पोते का रिश्ता अनमोल होता है। लेकिन एक दादा ने इस अनमोल रिश्ते का खून कर दिया। वजह अपनी पोती और चचेरे पोते के बीच मार पीट बना है। मामला वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के लेढो गांव का है। पुलिस ने मंगलवार को गांव के एक कुएं से पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है। शव प्लास्टिक के बोरी में था और उससे दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध की वजह से शव का पता चला। हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या से पूर्व बच्चे को खूब यातनाएं भी दी गई है। मृतक के शरीर पर इसके कई प्रमाण है। पुलिस ने आरोपित जीतन भुइयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जीतन ने अपना अपराध स्वीकार किया है। दरअसल पांच दिन पूर्व जीतन की पांच वर्षीय पोती को उसके चचेरा पोता गोविद भुइयां का पांच वर्षीय पुत्र सूरज कुमार ने खेलकूद के क्रम में पिटाई कर दी थी। दादा को यह नागवार गुजरा। शाम को सूरज को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और अरहर के खेत पहले उसकी पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को प्लास्टिक के एक बोरी डालकर नजदीक के कुआं में फेंक दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत पर जीतन को देर शाम घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जीतन भुइयां ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि उसकी पोती को सूरज ने मार दिया था। इसी रंजिश में सूरज कुमार की गला दबाकर जान से मार दिया।हत्या के बाद देर रात को शव को बोरा में बंद कर पास के कुआं में डाल दिया।