अकीदत के साथ मना मुहर्रम
मुहर्रम का त्योहार प्रखंड में अकीदत और पाकी•ागी के साथ मनाया गया। मौके पर विभिन्न इमामबाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया तथा इमाम हुसैन के शहादत में नारे बुलंद किए गए। प्रखंड मुख्यालय में फतहा, सबानो, लिपदा और बन्हें के इमामबाड़ों द्वारा आकर्षक ताजिया जुलूस निकाला गया। जिसमें शामिल युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र परिचालन के बेहतरीन मुजाहिरे पेश किए। जुलूस या अली या हुसैन के नारों से गुंजायमा
सिमरिया : मुहर्रम का त्योहार प्रखंड में अकीदत और पाकीजगी के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में फतहा, सबानो, लिपदा और बन्हें के इमामबाड़ों द्वारा आकर्षक ताजिया जुलूस निकाला गया। जिसमें शामिल युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र परिचालन के बेहतरीन मुजाहिरा पेश किए। जुलूस या अली या हुसैन के नारों से गुंजायमान रहा। मुहर्रम को मुहर्रम के जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की। जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कर्बला मैदान पहुंचा। जहां इमाम हुसैन की याद में फातिहा और नियाज की रस्म अदा की गई। मुहर्रम के मौके पर कर्बला मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया जहां महिलाओं और बच्चों ने खिलौने और मिठाई की जमकर खरीदारी की। मुहर्रम पर बड़े बुजुर्गों ने रोजा भी रखा। जुलूस रंग-बिरंगे निशानों और ताशे की धुन से सजा था।