Move to Jagran APP

झारखंडः चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या

महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना झारखंड के चतरा की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 04:32 PM (IST)
झारखंडः चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या
झारखंडः चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या

संवाद सूत्र, गिद्धौर (चतरा)। झारखंड के चतरा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के बाय गांव निवासी स्वर्गीय चंदर राम की 38 वर्षीय पुत्री कौशल्या देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कौशल्या देवी को गोली घर की खिड़की से मारी गई है। गोली उसके सिर में लगी है। घटना रविवार सुबह करीब 3:00 बजे की है। बताया जाता है कि कौशल्या अपने मायके के एक छोटे से मकान में सोई हुई थी। रविवार की सुबह करीब तीन बजे खिड़की से उसे गोली मारी गई। इसकी सूचना करीब 3.30 बजे स्थानीय थाना को दी गई। आनन-फानन घायल कौशल्या को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से हजारीबाग ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश यादव, नाथुन सिंह, लालू लकड़ा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। इधर, कौशल्या के बड़े पुत्र पिंटू रविदास ने अपने पिता सहादेव राम पर मां को गोली मारकर हत्या करने की बात कह रहा है। बताया जाता है कि आपसी विवाद के कारण कौशल्या देवी अपने दो पुत्रों के साथ बाय स्थित मायके में रह रही थी। कई बार पति ले जाने के लिए भी आया। परंतु आपसी विवाद के कारण कौशल्या ससुराल जाना नहीं चाहती थी। इस बात को लेकर कौशल्या के पति सहदेव राम ने करीब 10 दिन पूर्व जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस संबंध में कौशल्या ने स्थानीय थाना में पति के विरुद्ध जान से मारने की धमकी व सुरक्षा को लेकर आवेदन भी दिया था। बहराल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की हत्या में किसका हाथ है। कौशल्या का ससुराल बिहार के मुंगेर जिला स्थित मधुपुर गांव बताया जाता है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.