चतरा में वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक रूप से था बीमार Chatra News
Jharkhand. नित्यक्रिया के बाद घर के एक कमरा में आए और फांसी लगा ली। करीब एक घंटा बाद घर वालों ने उनका शव फंदा से झूलता हुआ देखा।
चतरा, जासं। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गेरुआ पंचायत के फसियारी गांव निवासी गोपाल यादव ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। 55 वर्षीय गोपाल यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिछले दो महीना से वह अस्वस्थ थे। रविवार की सुबह चार बजे वह सो कर उठे। नित्यक्रिया के बाद घर के एक कमरे में आए और फांसी लगा ली। करीब एक घंटे बाद घर वालों ने उनका शव फंदा से झूलता हुआ देखा। उसके बाद पुलिस को खबर की गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से शव को उतारा। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मुखिया सुदमिया देवी ने बताया कि गोपाल यादव करीब दो माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था। इधर उधर घूमते रहता था।