Move to Jagran APP

Chatara News: 11 साल तक सीने में फंसी रही बुलेट, दिल को छुई तो हो गई मौत; माओवादियों ने मारी थी गोली

चतरा में करीब ग्यारह वर्षों तक माओवादियों की गोली सीने में ढोने वाले गृहरक्षक नंदकिशोर तिवारी की शनिवार को मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि सीने में फंसी गोली दिल में पहुंच गई थी। जिसके कारण उनकी मौत हुई। नंदकिशोर को माओवादियों ने गोली मारी थी।

By Julqar NayanEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 06:57 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 01:03 AM (IST)
Chatara News: 11 साल तक सीने में फंसी रही बुलेट, दिल को छुई तो हो गई मौत; माओवादियों ने मारी थी गोली
नंदकिशोर तिवारी टंडवा थाना क्षेत्र के कढनी गांव के रहने वाले थे।

चतरा, जागरण संवाददाता। चतरा में करीब ग्यारह वर्षों तक माओवादियों की गोली सीने में ढोने वाले गृहरक्षक नंदकिशोर तिवारी की शनिवार को मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि सीने में फंसी गोली दिल में पहुंच गई थी। जिसके कारण उनकी मौत हुई। नंदकिशोर को माओवादियों ने गोली मारी थी।

loksabha election banner

नंदकिशोर तिवारी टंडवा थाना क्षेत्र के कढनी गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में सिमरिया थाना में मुंशी के रूप में कार्यरत कर थे। वर्ष 2011 में टंडवा थाना पुलिस और भाकपा माओवादी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी।

माओवादियों के हमले में कई जवानों की हुई थी मौत

माओवादियों के इस हमले में कई जवान की मौत हो गई थी। वहीं नंदकिशोर तिवारी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें पैर और सीने में गोली लगी थी। घायलावस्था में नंदकिशोर तिवारी को रांची के रिम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

रिम्स में चला था इलाज

उपचार के दौरान सीने में लगी गोली को चिकित्सकों ने निकालने से इनकार कर दिया था। डाक्टरों ने कहा था कि गोली निकली, तो गृहरक्षक की मौत हो जाएगी। दवाओं के बल पर वह जिंदा रहेंगे। डाक्टरों ने यह भी कहा था कि अगर गोली खिसकर दिल को छू जाएगी को मौत हो जाएगी।

11 साल से सीने में घंसी रही गोली

उसके बाद वह अपने सीने में गोली ढो रहे थे। शनिवार को गोली खिसक पर दिल में पहुंच गई। जिससे उनकी मौत हो गई। सिमरिया विधायक किशुन दास ने जिला प्रशासन और सरकार से जवान के परिजन को नौकरी व उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बाघमारा विधायक ढुलू महतो को आज भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने निचली अदालत से मांगा अभिलेख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.