विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chatra News: थाली में दाल-सब्जी के लिए तरस रहे हैं बच्चे, अंडा व फल बना सपना

Published: Sun, 17 Aug 2025 04:54 PM (IST)

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के सरकारी स्कूलों में पिछले कुछ महीनों से बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा ...और पढ़ें

स्कूलों में बच्चों की थाली से दाल-सब्जी गायब। फाइल फोटो
स्कूलों में बच्चों की थाली से दाल-सब्जी गायब। फाइल फोटो

HighLights

  1. चतरा के स्कूलों में पौष्टिक आहार गायब |
  2. बच्चे माड़-भात खाने को मजबूर |
  3. आवंटन में कमी से संकट गहराया |

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के बच्चों की थाली से दाल और सब्जी के साथ फल और अंडा गायब हो गया। बच्चे माड़-भात पर आश्रित हैं। यह परिस्थिति पिछले चार-पांच महीनों से उत्पन्न है। अधिकारी आवंटन का रोना रो रहे हैं।

अप्रैल महीने से प्रतिपूर्ति मद में आवंटन नहीं आ रहा है। नामांकन का 80 प्रतिशत उपस्थिति मानते हुए विद्यालयों को प्रतिपूर्ति मद एवं चावल का आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार पौष्टिक आहर के लिए फल एवं अंडा की आपूर्ति होती है।

लेकिन जब से आवंटन पर ब्रेक लगा है, बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है। प्रखंड के अधिकांश स्कूलों में बच्चों को माड़-भात परोसा जा रहा है। विद्यालयों के सचिव व अध्यक्ष विवशता में फंसे हुए हैं।

उन्हें डर सता रहा है कि यदि मध्याह्न भोजन बंद होता है, तो सारी जवाबदेही उनके ऊपर होगी। वरीय अधिकारियों का कहना है कि आवंटन को लेकर प्रदेश से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

कुछ स्कूलों में बच्चों को सिर्फ चावल परोसा जा रहा है। इससे स्थानीय लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं और मध्याह्न भोजन बंद होने की भी संभावना है। 

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: नागरिक सुविधाएं बढ़ाने पर टाटा स्टील की बड़ी योजना, वाइस प्रेसिडेंट ने की घोषणा