Move to Jagran APP

बाबा भोले की बरात में जमकर थिरके भक्त

जिले के सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन शिवालय परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान होते रहे। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। सभी भगवान

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 05:55 PM (IST)
बाबा भोले की बरात में जमकर थिरके भक्त
बाबा भोले की बरात में जमकर थिरके भक्त

चतरा : महाशिवरात्रि के पर्व पर सोमवार को जिले के सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन शिवालय परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान होते रहे। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। सभी भगवान शिव के दर्शन व पूजन के लिए उतावले नजर आए। कतारबद्ध होकर खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार श्रद्धा व विश्वास के साथ करते रहे। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ कुंदा प्रखंड के महादेव मठ में देखने को मिली। यहां पर बीस हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ जलाभिषेक किया। शहर में सबसे अधिक भीड़ जिला मुख्यालय स्थित कठौतिया के शिव मंदिर पर देखने को मिली। महाशिवरात्रि पर्व पर यहां मेले का भी आयोजन किया गया था। इसके साथ ही हंटरगंज के कौलेश्वरी में भी आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। शिव मंदिरों पर पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या दर्शन-पूजन अधिक करते नजर आईं। वहीं सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी काफी भीड़ रही। प्रखंड के डहुरी गांव में शिव बरात निकाली गई। बाबा भोलेनाथ की बरात में श्रद्धालु जमकर थिरके। बरात डहुरी देवी मंडप से निकाली गई, जो डमडोइया, सीमा होते हुए कसियाडीह तक गई। बरात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न शिव मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.