Move to Jagran APP

सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर दिखाने को कुछ भी नहीं

चतरा जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने र

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 07:46 PM (IST)
सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर दिखाने को कुछ भी नहीं
सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर दिखाने को कुछ भी नहीं

जागरण संवाददाता, चतरा : चतरा जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार के पास दिखाने को कुछ भी नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद डा. सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह असफल रही है। कहा, पिछले एक साल के अंदर जिस प्रकार से आपराधिक व नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, उससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए झामुमो ने वादा किया था कि एक साल में पांच लाख नौकरियां देगी। शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों को बेरोजगारी भत्ता देंगे। सरकार का एक साल पूरा हो गया। चतरा जिला में किसी एक को न तो नौकरी मिली और न ही बेरोजगारी भत्ता। सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डा.सुनील कुमार सिंह के अलावा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जयप्रकाश सिंह भोक्ता व वरिष्ठ नेता प्रो. युगल किशोर खंडेलवाल व सभी पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने की।

loksabha election banner

सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति में विश्वास करती है। पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित और संयमित होते हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि हम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शांत बैठने वाले हैं। जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। आदित्य साहू ने कहा, भाजपा की स्थापना सिर्फ सत्ता को ले नहीं, बल्कि मां भारती को वैभवशाली बनाने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने राम मंदिर का सपना किया साकार किया। पिछले छह वर्षों में देश में कई बदलाव आए। एक देश में दो निशान और दो प्रधान की प्रथा समाप्त हो गई। प्रो. खंडेलवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा हमारा संकल्प है।

================

कांग्रेस के स्क्रिप्ट पर काम कर रही है सरकार

फोटो-7

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): झारखंड सरकार कांग्रेस के स्क्रिप्ट पर चल रही है। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इटखोरी में कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष यहां के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने आए थे। मंदिर में पूजा के पश्चात पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में झारखंड की वर्तमान सरकार के पास उपलब्धि दिखाने के लिए कुछ नहीं है। बल्कि एक वर्ष के दौरान सरकार ने बदनामी खूब बटोरी है। राज्य के हर क्षेत्र में बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। उनकी हत्याएं हो रही है। फिर भी सरकार कान में उंगली डालकर सोई हुई है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम हो गया है। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जनता की फरियाद कोई नहीं सुन रहा है। कहा, झारखंड सरकार कांग्रेस के स्क्रिप्ट पर चल रही है। कांग्रेस पार्टी से जो टास्क मिल रहा है उसी को यह सरकार पूरा करने में अपना समय जाया कर रही है। विपक्ष की भूमिका के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की हर नाकामी का पूरी ताकत के साथ विरोध कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक इस सरकार की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.