राज्य स्थापना दिवस आज, होंगे विविध कार्यक्रम
राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वैसे मुख्य समारोह स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जहां बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह होंगे। सुबह के दस बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दीप प्रज्वलन के बाद विकास मेला का निरीक्षण करें
चतरा : राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वैसे मुख्य समारोह स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जहां बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह मौजूद रहेंगे। सुबह के दस बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। इसके बाद उपायुक्त विकास मेले का निरीक्षण करेंगे। विकास मेला में कई विभागों की ओर से स्टाल लगाया जाएगा। जिसके माध्यम से जिले की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद डीसी विकास की उपलब्धियों का डाटा पेश करेंगे। इसके बाद ऋण, परिसंपत्तियों और नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। वहीं नक्सली हिंसा में मारे गए एक दर्जन लोगों के परिजनों को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी के लिए नियुक्त पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर्व सुबह 8:00 बजे सरकारी स्कूलों के बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे। प्रभात फेरी का आयोजन स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल परिसर से किया गया है। प्रभात फेरी केसरी चौक, गौरक्षणी रोड, जतराहीबाग एवं समाहरणालय होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। प्रभात फेरी के बाद दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे। स्थापना दिवस को लेकर सभी सरकारी भवन को बिजली से रोशन किया गया है। तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद स्टेडियम जा कर तैयारियों का जायजा लिया।