विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में सड़क हादसा, बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई; 1 की मौत और 9 घायल

Published: Sun, 08 Feb 2026 03:33 PM (IST)

Jharkhand Road Accident: इटखोरी के भूरकुंडा जंगल में रविवार सुबह बारात से लौट रही एक कार पेड़ से टकरा गई। ...और पढ़ें

पेड़ से टकराई कार। (जागरण)

पेड़ से टकराई कार। (जागरण)

HighLights

  1. बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई।

  2. हादसे में एक युवक की मौत, नौ लोग घायल।

  3. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर।

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा)। थाना क्षेत्र के भूरकुंडा जंगल में रविवार सुबह करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को चतरा सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि चार लोगों का इलाज इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।

बाद में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इस दौरान चतरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 40 वर्षीय मनोज राम की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार इटखोरी प्रखंड के सिरमतपुर गांव से बारात प्रतापपुर गई थी। विवाह समारोह के बाद सभी लोग सुबह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भूरकुंडा जंगल के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पेड़ से टकरा गया।

कार में कुल 10 लोग सवार थे। घायलों में सुकेश सिंह, अभय राम, राहुल राणा, निशांत राम, मधेश राम और आर्यन कुमार सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।