Move to Jagran APP

बाजार में मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन घायल

साप्ताहिक बाजार में मधुमक्खियों ने किया हमला एक दर्जन घायल पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में सप्ताहिक बाजार में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना में अनगडा निवासी प्रदुमन सिंह सिघानी के नरसिंह पांडेय रमजान मियां बरवाडीह के पूरन महतो गुरुदयाल महतो तेतरिया के ज्ञानी महतो व अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बाजार से सटे प्लस टू जनता उच्च विद्यालय भवन के छत पर मधुमक्खियों का कई छत्ता लगा हुआ है। शनिवार को बाजार टांड़ में लगने वाले सप्ताहिक शनिवार बाजार में शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच मधुमक्खियों ने बाजार में आये लोगों पर चार बार हमला किया। मधुमक्खियों के हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। जबकि लगभग एक दर्जन लोग उनके चपेट में आ गए व गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल लोगों को स्थानीय क्लीनिक में उपचार के किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 07:53 PM (IST)
बाजार में मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन घायल
बाजार में मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन घायल

पत्थलगडा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में साप्ताहिक बाजार में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना में अनगडा निवासी प्रदुमन सिंह, सिघानी के नरसिंह पांडेय, रमजान मियां, बरवाडीह के पूरन महतो, गुरुदयाल महतो, तेतरिया के ज्ञानी महतो व अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बाजार से सटे प्लस टू जनता उच्च विद्यालय भवन के छत पर मधुमक्खियों के कई छत्ते हैं। शनिवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच मधुमक्खियों ने बाजार आये लोगों पर चार बार हमला किया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.