Move to Jagran APP

चतरा में बोले हेमंत सोरेन, झामुमो की सरकार बनी तो हर गांव में किसान बैंक

बदलाव यात्रा के क्रम में शनिवार को चतरा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर हमला बोला। कहा कि झूठ और जुमलेबाजी की सरकार अब अधिक दिन नहीं चलेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 05:17 PM (IST)
चतरा में बोले हेमंत सोरेन, झामुमो की सरकार बनी तो हर गांव में किसान बैंक
चतरा में बोले हेमंत सोरेन, झामुमो की सरकार बनी तो हर गांव में किसान बैंक

चतरा, जासं। भाजपा की रघुवर सरकार सभी मोर्चा में फेल है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगार युवक नौकरी नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने को विवश हैं। सभी कर्मचारी धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में किसान, ग्रामीण, बेरोजगार सब बेहाल है। किसान तंगी में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। हर ओर लूट मची है। स्कूलों को बंद कर लगातार शराब का ठेका खोला जा रहा है। स्कूल से ज्यादा शराब के दुकान खुले हैं। पूरा राज्य जुमलाबाज से ग्रसित है। मंहगाई चरण सीमा पर है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन में थाना मैदान में आयोजित बदलाव यात्रा को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार इतना षडय़ंत्रकारी है कि आपको पता भी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा कार्यकर्ता का ही बेटा नौकरी नहीं मिलने से आत्महत्या कर लिया है। लोग राशन कार्ड हाथ में लेकर राशन के लिए तरस रहे हैं। सरकार किसान को आशीर्वाद योजना का लाभ देकर ठगने का काम कर रही है। जो प्रतिदिन के हिसाब से मात्र 30 रुपये है। अब 30 रुपये में किसान क्या कर सकता है। यह सोचने वाला विषय है। फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पूरा लाभ बीमा कंपनियों को मिल रहा है।

बीमा कंपनियों ने किसानों से 70 करोड़ रुपये लूट लिए। भाजपा की सरकार में आंगनबाड़ी, रसोईया, पारा शिक्षक सभी आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों पांच सितंबर के दिन पारा शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन किया था। भाजपा सरकार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दे रही है। वह एक कोठे से बुरा आवास है। गरीबों के साथ मजाक किया जा रहा है। जिले में अच्छी अस्पताल की व्यवस्था नहीं है। शिक्षा की स्थिति भी दयनीय है। बिजली और पानी की समस्या है। जिले में शौचालय के नाम पर लूट मची है। ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत शौचालय कोई उपयोग का नहीं है। बिना पानी का शौचालय है।

देश मंदी में और लोग मौज-मस्ती कर रहे

बदलाव यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मोदी के नाम पर ऐसा प्रेत सवार हो गया है कि पूरा देश मंदी में चला गया है और लोग मौज-मस्ती में जुटे हैं। आज देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। खासकर झारखंड में जुमलेबाज की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी भी योजना चला रही है, इससे गरीबों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। अधिकत्तर लाभ लेने वाले लोग भाजपा कार्यकर्ता हैं। आज सभी क्षेत्रों में निजीकरण हो रहा है। यहां तक की रेलवे भी निजी हाथों को दे दिया गया है। ये बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत ही चिंता का विषय है।

झामुमो की सरकार बनी तो सभी गांव में खुलेंगे सरकारी किसान बैंक

बदलाव यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य में झामुमो की सरकार बनी तो राज्य के हर गांव में सरकारी किसान बैंक की स्थापना होगी। इस बैंक में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। ताकि किसान अपनी उपज की बिक्री यहीं कर सके। ऐसा बैंक होगा कि किसान खाद-बीज भी इसी बैंक से खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। केवल झारखंडी लोगों को ही रोजगार मिलेगा। सरकारी बहाली निकाली जाएगी। उनकी सरकार में आवास योजना के लिए तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक से कुल्लू मोड़ पर स्वागत किया। यहां से युवाओं ने हेमंत सोरेन को बाइक रैली की शक्ल में कार्यक्रम स्थल तक लाए। यहां महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत से स्वागत किया गया। मंच पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.