Move to Jagran APP

भूमि विवाद में उप प्रमुख के पुत्र समेत आधा दर्जन घायल

इटखोरी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में शुक्रवार की रात भूमि

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:58 PM (IST)
भूमि विवाद में उप प्रमुख के पुत्र समेत आधा दर्जन घायल
भूमि विवाद में उप प्रमुख के पुत्र समेत आधा दर्जन घायल

संवाद सूत्र, इटखोरी(चतरा): इटखोरी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट की इस घटना में प्रखंड के उप प्रमुख संतोष साव के पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार धरमपुर मौजा के एक भूखंड को लेकर उप प्रमुख तथा दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद चला रहा था। धान काटने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें उपप्रमुख का पुत्र कुलदीप कुमार साव, ईश्वर साव, घनश्याम साव समेत छह लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के पश्चात अंचल अधिकारी बैद्यनाथ कामती, पुलिस निरीक्षक केपी चौधरी तथा थाना प्रभारी सचिन कुमार दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल मारपीट की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है। प्रशासन वस्तु स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.