राज्यपाल के इटखोरी आगमन का विभागीय कार्यक्रम तय
इटखोरी : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के इटखोरी आगमन का विभागीय कार्यक्रम तय हो गया है। राज्यपाल 18 जनवरी को अपराह्न 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से इटखोरी आएंगी। ि
इटखोरी : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के इटखोरी आगमन का विभागीय कार्यक्रम तय हो गया है। राज्यपाल 18 जनवरी को अपराह्न 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से इटखोरी आएंगी। फिर 4:15 बजे यहां से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। इस दौरान मां भद्रकाली मंदिर परिसर में अवस्थित जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ स्वामी की जन्म भूमि भदलपुर क्षेत्र में अ¨हसा विश्व मैत्री कीर्ति स्तंभ की आधारशिला रखेंगी। तत्पश्चात राज्यपाल शीतलनाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगी।
राज्यपाल के आगमन से संबंधित कार्यक्रम की विधिवत सूचना राजभवन के द्वारा चतरा जिला प्रशासन को भेज दी गई है। कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। दूसरी ओर शीतल नाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने भी तीर्थंकर की जन्मभूमि पर आयोजित अ¨हसा विश्व मैत्री कीर्ति स्तंभ की आधारशिला तथा कमल मंदिर के शिलान्यास को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने में जुट गया है। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री सुरेश झांझरी, क्षेत्र मंत्री सुनील कुमार जैन प्रतिदिन कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।