Move to Jagran APP

ग्राम विकास समिति का गठन असंवैधानिक : गिरिनाथ

चतरा: रघुवर सरकार के नीति व सिद्धांत के विरोध में मुखिया संघ की ओर से शनिवार को नगर भ

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 08:05 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 08:05 PM (IST)
ग्राम विकास समिति का गठन असंवैधानिक : गिरिनाथ
ग्राम विकास समिति का गठन असंवैधानिक : गिरिनाथ

चतरा: रघुवर सरकार के नीति व सिद्धांत के विरोध में मुखिया संघ की ओर से शनिवार को नगर भवन में सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ ¨सह, विशिष्ट अतिथि में पंचायती राज के प्रदेश संयोजक कांग्रेसी नेता जयशंकर पाठक, धनबाद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो,विकास कुमार महतो उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरिनाथ ¨सह ने कहा कि सरकार किस संविधान के तहत ग्राम विकास समिति का गठन कर रही है, इसकी जानकारी जनता को देनी चाहिए। ग्राम विकास समिति व आदिवासी विकास समिति का गठन असंवैधानिक है। सरकार मुखिया के अधिकार के साथ छेड़छाड़ कर रही है। मुखिया के अधिकार का हनन का विरोध किया जाना चाहिए। इस लड़ाई में उन्होंने साथ देने की बात कहा। जयशंकर पाठक ने कहा कि इसका विरोध सड़क से सदन तक विरोध होना चाहिए। पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। परंतु राज्य सरकार संविधान के साथ भी छेड़छाड़ कर रही है। जिस का विरोध किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पर मुखिया व जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने व्यवहार से बाज आए। सलैया व कोनी मुखिया पर किए गए मुकदमा के निंदा की गई। हीं जिला प्रशासन से प्रशासनिक स्तर पर जांच कर इन्हें जल्द मुक्त करने की मांग की गई। सम्मेलन को मुखिया संघ के प्रदेश संयोजक संजय कुमार महतो, विकास कुमार महतो, राजद के चंद्रदेव गोप, भाजपा के किशुन दास, गुड्डू दुबे, अनीता यादव सहित अन्य ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अक्षयवट पांडेय ने किया। जबकि संचालन गिद्धौर के मुखिया राजेश कुमार दांगी ने किया। मौके पर चतरा कॉलेज के प्रोफेसर गोकुल नारायणदास, अवधेश कुमार ¨सह, श्याम ¨सह,इमदाद हुसैन, रीना ¨सह, योगेंद्र ¨सह, कविता देवी, किरण देवी,विनीत देवी, मिथलेश ¨सह, संजय यादव, उपेंद्र यादव, प्रयाग राम, सुभाष कुमार दास, कल्पना देवी, साहिली खातून सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.