चतरा में बराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार मरे, दर्जन भर जख्मी
सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गाव के समीप बुधवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे बरातियों से भरी एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सात बरातियों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी बीच दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चतरा के डीसी जितेंद्र कुमार सिंह, एसपी अखिलेश बी वारियर, एसडीओ राजीव कुमार एवं सदर थाना प्रभारी राम अवध सिंह सहित अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे एवं राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
जागरण संवाददाता, चतरा : सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गाव के समीप बुधवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे बरातियों से भरी एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सात बरातियों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी बीच दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चतरा के डीसी जितेंद्र कुमार सिंह, एसपी अखिलेश बी वारियर, एसडीओ राजीव कुमार एवं सदर थाना प्रभारी राम अवध सिंह सहित अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे एवं राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
जानकारी के अनुसार चतरा जिले के इटखोरी के सरिया गाव से शादी के लिए लडकी को अपने घर लाने भुइया जाति के लोग सदर ब्लॉक के मंदरडाहा गाव जा रहे थे। गुरुवार को शादी होनी थी। लेकिन इस घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि भुइयां जाति में शादी से पहले वर पक्ष के लोग वधु को अपने घर ले आते हैं इसके बाद वर के घर पर ही शादी की अन्य रस्में पूरी की जाती हैं।
जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी सवारी गाड़ी जैसे ही गंधरिया मोड़ के समीप पहुंची नशे में धुत वाहन चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप गाड़ी एक पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का रांची के रिम्स अस्पताल में उपचार जारी है।