चार लाख मच्छरदानी का आवंटन हुआ प्राप्त
संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार लाख मच्छरदानी का वितरण जल्द किया जाएगा। र
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार लाख मच्छरदानी का वितरण जल्द किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा मछरदानी का आवंटन प्राप्त हो गया है। बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मच्छरदानी का खेप तमिलनाडु से पहुंची है। कर्मियों द्वारा बताया कि सात वाहन से 3290 पैकिट मच्छरदानी पहुंची है। जिसमें 940 मच्छरदानी की पैकिट सदर अस्पताल में रखा गया है।जबकि शेष मच्छरदानी की पैकिट गिद्धौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। बताया जाता है कि सिविल सर्जन के निर्देश व विभिन्न प्रखंडों के आवंटन के पश्चात मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा। बताते चलें कि ग्रामीण इलाकों में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया था। जिसके कारण मलेरिया, सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रहे थे। वैसे में सरकार द्वारा मच्छरदानी का आवंटन दे दिया गया। ग्रामीणों ने जल्द मच्छरदानी वितरण करने की मांग किया है।