हाथियों के उत्पात से किसान परेशान
संवाद सूत्र सिमरिया (चतरा) प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है। हाथी पिछले त
संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा): प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है। हाथी पिछले तीन दिनों से केंदू गांव में उत्पात मचा रहे हैं और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जंगली हाथियों ने यहां अब तक लगभग सात एकड़ भूमि पर लगी धान, मकई और उरद की फसल को बर्बाद कर दिया है। फसलों के नष्ट होने से किसानों को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यहां हाथियों के झुंड ने एक घर को भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया है। शनिवार की रात हाथियों ने किसान अल्लाउद्दीन मियां का धान और मकई, धनेश्वर साव का धान व मकई, मुमताज मियां का धान, मोबारक मियां का धान और उरद, रंजन साव का धान, विशेश्वर साव का धान, नागेश्वर साव का धान और नारायण साव के फसल को आराम कर बर्बाद कर डाला है। भुक्तभोगी होने वन विभाग से हाथियों पर अंकुश लगाने और नष्ट किए गए फसलों के मुआवजे की मांग की है।