कोयला वाहन से दबकर चालक व उपचालक जख्मी, स्थिति गंभीर
ला के समीप कोल वाहन हाईवा के नीचे चालक व उपचालक दब गये। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 10
संवाद सहयोगी, गिद्धौर : थाना क्षेत्र के पांडेय टोला के समीप खराब हाइवा को बनाने के दौरान चालक व उपचालक वाहन के नीचे दब गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के सहयोग से दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घायलों में चालक ननकू महतो के पुत्र जानकी महतो नाईखाप टंडवा व उप चालक बड़कागांव के पारसनाथ महतो के पुत्र विकास कुमार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कोल वाहन हाइवा टंडवा आम्रपाली से कटकमसांडी जा रहा था। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के पांडेयटोला के समीप वाहन खराब हो गया। जिसे बनाने को लेकर चालक व उपचालक वाहन के नीचे जैक के सहारे काम कर रहे थे। चतरा की ओर से आ रहे एक अन्य कोल वाहन ने खराब पड़े हाइवा को पीछे से टक्कर मार दिया और फरार हो गया। टक्कर के कारण चालक व उपचालक कोल वाहन के नीचे दब गए। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर थाना प्रभारी सुशील कुमार दल बल के साथ पहुंचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को करीब आधा घंटा के प्रयास के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि चालक का हाथ व उपचालाक का पैर टूट गया है। वहीं दूसरी ओर जपुआ के पंचवटी होटल के समीप एक अन्य अनियंत्रित हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे चालक व उपचालक बाल-बाल बच गए। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा परिचालन पर रोक लगाने व दिन में नो एंट्री लगाने की मांग उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह से किया है।