चतरा में ट्रैक्टर वन विभाग के खोदे ट्रेंच में गिरा, चालक की मौत Chatra News
Jharkhand. चालक 25 वर्षीय सोनू गंझू टिकैतबांध गांव निवासी जमुना गंझू का पुत्र था। शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 02:52 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 02:52 PM (IST)
चतरा, जासं। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के खुटेर गांव में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक 25 वर्षीय सोनू गंझू टिकैतबांध गांव निवासी जमुना गंझू का पुत्र था। शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी कुंदा थाना पुलिस को दे दी गई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रैक्टर नरेश यादव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद वाहन मालिक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें