लाखों भक्तों ने लगाई मा कौलेश्वरी के दरबार में हाजिरी
हंटरगंज : तीन धमरें सनातन, बौद्ध और जैन की आस्था से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कौलेश्वरी पहाड़ी पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। हर वर्ष यहां लाखों भक्त रामनवमी पर मां के दर्शन को जुटते हैं। इस वर्ष भी लाखों भक्तों का आगमन हुआ है।
हंटरगंज : तीन धमरें सनातन, बौद्ध और जैन की आस्था से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कौलेश्वरी पर्वत पर प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। महाअष्टमी को पूजा करने के लिए दूर-दूर से लोगों को सप्तमी की रात पहाड़ पर आगमन शुरू हो जाता है। अष्टमी के उपवास के बाद श्रद्धालु रात्रि में संधि बली के बाद मा की पूजा की। इस मौके का इंतजार में वषरें से आस लगाए रहते हैं। महाष्टमी के मौके पर शनिवार की देर रात लाखों श्रद्धालुओं ने मा के दरबार में हाजिरी लगाई। संध्या पूजन के बाद नवमी तिथि को इन श्रद्धालुओं ने पर्वत पर ही समय बिताया। रविवार को हंटरगंज से हटवरिया तथा दंतार होते हुए कौलेश्वरी पर्वत पर भक्तों का जाने का ताता लगा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है। रविवार की शाम 10 लाख श्रद्धालुओं को पूजा करने का अनुमान है। विगत वर्ष रामनवमी के अवसर पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं का आना हुआ था। सरकारी व्यवस्था एवं कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्था नाकाफी है। वैसे कौलेश्वरी पर्वत पर आनेवाले ज्यादातर श्रद्धालु बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से हैं। इस मौके पर आए हुए भक्तों में ज्यादातर लोग अपनी मन्नतें उतारने के लिए आते हैं।