चतरा में पेड से टकराई बाइक, पुत्र की मौत; पिता समेत दो घायल
Road accident in chatara. झारखंड के चतरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 02:58 PM (IST)
इटखोरी, (चतरा), जेएनएन। झारखंड के चतरा में इटखोरी-हजारीबाग पथ में कलना नामक स्थान के पास सड़क दुर्घटना में छोटन कुमार नामक एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना में मृतक के पिता ग्राम नरचा निवासी राम जीवन साव तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों का इलाज फिलहाल यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
बताया गया है कि तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर इटखोरी से करनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल के पास अनियंत्रित होकर बाइक एक खजूर पेड़ से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें