डीजे साउंड ने ली लेफ्टीनेंट की मां की जान
सदर प्रखंड के भगवान दास मोहल्ला में सोमवार की रात डीजे साउंड से आर्मी लेफ्टीनेंट बुद्ध प्रकाश की मां रामरति देवी की मौत हो गई। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रामदेव पासवान की पत्नी रामरति देवी को रात करीब 11:00 बजे अचानक छाती में दर्द हुआ। जैसे ही उन्होंने इसकी
चतरा : सदर प्रखंड के भगवान दास मोहल्ला में सोमवार की रात डीजे साउंड से आर्मी लेफ्टीनेंट बुद्ध प्रकाश की मां रामरति देवी की मौत हो गई। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रामदेव पासवान की पत्नी रामरति देवी को रात करीब 11:00 बजे अचानक छाती में दर्द हुआ। जैसे ही उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उन्होंने तुरंत उन्हें लेकर उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। लेकिन दस मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि रात को उनके आवास से होकर क्लब के सदस्य प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। विसर्जन के लिए डीजे लगा रखा था। डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास में कंपन हो रहा था। रामदेव पासवान ने बताया कि डीजे की आवास से उन्हें हार्ड अटैक हुआ। मां की मौत की खबर सुनते ही जम्मू में पदस्थापित लेफ्टीनेंट बुद्ध प्रकाश चतरा के लिए रवाना हो चुके हैं।