चतरा में कोल वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में रात एक अज्ञात कोल वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
सिमरिया (चतरा), जेएनएन। चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के देल्हो आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बुधवार की रात एक अज्ञात कोल वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
मृतक चंदर यादव बेलगडा गांव का रहने वाला था और राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घायलों में मृतक के परिजन राजेंद्र यादव, नागेश्वर यादव, उपेंद्र यादव और राजेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। उक्त सभी टेंपो में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चतरा जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल नागेश्वर, राजेंद्र और उपेंद्र को रांची रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं एक अन्य घायल राजेंद्र यादव को हजारीबाग रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी टेंपो में सवार होकर एक शादी में शामिल होने चतरा जा रहे थे तभी देल्हो आंगनबाड़ी के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात कोल वाहन ने टेंपो को पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया। आनन-फानन ग्रामीणों की सहायता से सभी को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।