पंचायतों में नियमित प्रवासी कामगारों के लिए करें चावल वितरण
संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड प्रमुख रूणा देवी ने गुरुवार को प्रखंड के सायल बगीचा स्थित संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड प्रमुख रूणा देवी ने गुरुवार को प्रखंड के सायल बगीचा स्थित संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड प्रमुख रूणा देवी ने गुरुवार को प्रखंड के सायल बगीचा स्थित संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड प्रमुख रूणा देवी ने गुरुवार को प्रखंड के सायल बगीचा स्थित।
संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा) : प्रखंड प्रमुख रूणा देवी ने गुरुवार को प्रखंड के सायल बगीचा स्थित संचालित एफसीआइ गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उप प्रमुख संतोष वर्मा व पंचायत समिति सदस्य रशीद अंसारी मौजूद थे। इस दौरान प्रमुख ने आत्मनिर्भर भारत के तहत केंद्र से भेजे गए चावल का जायजा लिया। साथ ही प्रत्येक पंचायतों में प्रवासी कामगारों के लिए नियमित रूप से चावल बटवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा गोदाम में चावल के रख-रखाव को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अनाज का वजन भी कराया। मौके पर एजीएम शौकत सर्वर को क्षतिग्रस्त चावल के पैकेट को दुरुस्त करवाने के बात कही। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने पाया कि जर्जर एस्बेस्टस से पानी अंदर गोदाम में आ जा रहा है। इसके कारण यहां रखा अनाज व नमक खराब हो रहा है। ऐसे में प्रमुख ने जल्द से जल्द गोदाम को दुरूस्त कराने का निर्देश दिया।