मुखिया ने बिरहोरों के साथ मनाया वनभोज
गिद्धौर: पंचायत के मुखिया राजेश कुमार दांगी ने मंगलवार को जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति बि
गिद्धौर: पंचायत के मुखिया राजेश कुमार दांगी ने मंगलवार को जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के साथ वनभोज मनाया। इतना ही नहीं बिरहोर परिवारों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इसकी चर्चा प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ संपूर्ण प्रखंड में जोर शोर से हो रही है। मुखिया के इस कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित हुए हैं। मुखिया राजेश कुमार दांगी ने बताया कि बिरहोर परिवारों के साथ बैठकर वनभोज मनाने का आनंद ही अलग है। उन्होंने बिरहोर परिवारों के साथ भोजन करके समरसता का संदेश भी दिया है। मंगलवार को मुखिया अपनी टीम के साथ जपुआ गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने बिरहोर परिवारों के छोटे-बड़े बच्चों को बाल कटाया। जिसके पश्चात बच्चों को स्नान कराने के साथ-साथ उनके कपडे़ भी धुलवाए। जिसके बाद वन भोज का आनंद उठाया।