विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में पासवान समाज का महासम्मेलन आज, सत्ता-विपक्ष के कई नेता एक मंच पर; सामाजिक मुद्दों पर होगा मंथन

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:18 AM (GMT+05:30)

चतरा में आयोजित पासवान महासम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता एक मंच पर जुटेंगे। इसका उद्देश्य समाज को ...और पढ़ें

चतरा में पासवान महासम्मेलन में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा।

चतरा में पासवान महासम्मेलन में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा।

HighLights

  1. चतरा में पासवान महासम्मेलन में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा।

  2. समाज की एकजुटता और सामाजिक मुद्दों पर होगा मंथन।

जागरण संवाददाता, चतरा। पासवान समाज की एकजुटता, सामाजिक मजबूती और आपसी समन्वय को लेकर बुधवार को आयोजित होने वाला महासम्मेलन में जिले में सियासी संगम देखने को मिलेगा।

महासम्मेलन में सत्ता पक्ष और विपक्ष से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेता एक ही मंच पर नजर आएंगे। कांग्रेस, भाजपा, लोजपा और राजद के नेताओं की मौजूदगी कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी खास बनाएगी। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और सामाजिक विषयों पर सामूहिक रूप से मंथन करना है।

महासम्मेलन का आयोजन 30 सितंबर को डीएमएफटी प्रशिक्षण भवन में किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू सांसद बीडी राम, राज्यसभा सदस्य बैजनाथ राम, चतरा विधायक जनार्दन पासवान और विधायक संजय पासवान समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के एक मंच पर आने से कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में भी उत्साह है।

आयोजन समिति के प्रमुख व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बद्री राम ने बताया कि महासम्मेलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें पासवान समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज की वर्तमान स्थिति, सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा समाज में आपसी सहयोग बढ़ाने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। आयोजकों का कहना है कि बदलते सामाजिक परिवेश में समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद आवश्यक है।

महासम्मेलन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को अधिक संगठित बनाने की दिशा में पहल पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें- चतरा में यहां 250 साल पहले जैसी पूजा, आज भी: कलश स्थापना के लिए राजगढ़ से एक पैर पर मिट्टी लाते पुजारी, कंधे पर विदाई