विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दवा व्यवसाय का बेटा गौतम का जेपीएससी में 156वां स्थान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Jun 2022 08:18 PM (IST)

दवा व्यवसाय का बेटा गौतम का जेपीएससी में 156वां स्थान

दवा व्यवसाय का बेटा गौतम का जेपीएससी में 156वां स्थान
दवा व्यवसाय का बेटा गौतम का जेपीएससी में 156वां स्थान

दवा व्यवसाय का बेटा गौतम का जेपीएससी में 156वां स्थान

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के जोरी स्थित बानसिंघ निवासी दवा व्यवसाय सुदामा प्रसाद साहू का बेटा गौतम कुमार साहू ने जेपीएससी परीक्षा में 156वां रैंक हासिल कर हंटरगंज का नाम रौशन किया है। गौतम का आरंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जोरी से प्राप्त किया और मैट्रिक की परीक्षा में जिला में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद इसने बीआईटी मेसरा से डिप्लोमा करने के बाद पंजाब के लुधियाना स्थित संत लोगोंवाल इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री प्राप्त किया। इसके साथ ही एमटेक की डिग्री आईटीआई धनबाद से प्राप्त किया। इसी दौरान 2018 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्टील अथॉरिटी की अंगीभूत इकाई राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड में नौकरी मिल गई। वर्तमान समय में गौतम इस कंपनी में डिप्टी मैनेजर के रूप में कार्य करते हुए झारखंड सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी की और 156 वां रैंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया। गौतम ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता गुरुजनों एवं भाइयों को दिया है।