जगह-जगह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित, लाखों लोगों ने लिया भाग
संवाद सहयोगी चतरा आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर चल रहे आठ दिवसीय कार्यक्रम रविवार को जवाह
संवाद सहयोगी, चतरा: आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर चल रहे आठ दिवसीय कार्यक्रम रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सूर्य नमस्कार के साथ संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित था। देश में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य को देखते हुए चतरा जिले में 11 लाख सूर्य नमस्कार कराने का संकल्प लिया था। इन आठ दिनों में जगह-जगह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित कर लाखों लोगों ने भाग लिया। इसकी जानकारी क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक विकास कुमार केशरी एवं सह संयोजक सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम 16 से लेकर 23 जनवरी तक आयोजित था। बताया कि पहले दिन यानी 16 जनवरी को 987, 17 जनवरी को 24770, 18 जनवरी को 1,49,700, 19 जनवरी को 3,24,240, 20 जनवरी को 432000, 21 जनवरी को 3,91,000, 22 जनवरी को 3,56,000 व 23 जनवरी को 3,20,203 लोगों ने सूर्य नमस्कार कर जिले में उन्नीस लाख अठानवे हजार नौ सौ का रिकॉर्ड बनाया गया। कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रखंडों, शिक्षण संस्थाओं एवं संघों के द्वारा ऑनलाइन एवं आफलाइन माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम सफल बनाने वाले संस्थाओं में मुख्य रूप से चतरा जिला क्रीड़ा भारती, पतंजलि योग समिति, जिला ताइक्वांडो संघ, जिला टेबल सॉकर संघ, जिला स्केटिग संघ, जिला टेबल टेनिस संघ, जिला तलवारबाजी संघ, एकल विद्यालय परिवार, गौरक्षणी शाखा चतरा, विश्व हिदू परिषद व भाजयुमो ने भाग लिया। यह कार्यक्रम जिले के जोरी, प्रतापपुर, हंटरगंज, सिमरिया, पत्थलगड़ा, गिद्धौर, गांगपुर, रामटुंडा, इटखोरी, ब्रह्मपुर, कान्हाचट्टी आदि स्थानों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास कुमार केशरी, सूरज कुमार, संजीत मिश्रा, मो. जमालुद्दीन, हेलाल अख्तर, जुगल कुमार, सुनीता कुमारी, रीना दुबे, मदन साह, कुमार विवेक सिंह, पंकज दुबे, अभय सिंह, श्रीराम शास्त्री, देवानंद कुमार, आकाश कुमार, मोती अग्रवाल, पंकज कुमार, अभिजीत सिन्हा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।