विषपान से महिला की मौत
संवाद सूत्र सिमरिया (चतरा) थाना क्षेत्र के शीला गांव निवासी राजू पासवान की पत्नी सोनी देवी उर्फ
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा): थाना क्षेत्र के शीला गांव निवासी राजू पासवान की पत्नी सोनी देवी उर्फ गोल्डी (22) ने गुरुवार की शाम जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को महिला का शव को कब्जा में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद उसने जहर खा ली। परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल आए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें