अंतिम समय तक नहीं हुआ गोल, संयुक्त रूप से विजेता घोषित
अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित ग्यारह सितारा फुटबॉल मैदान में बुधवार को छात्राओं के बीच फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह मैच राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बनाम लोक प्रेरणा केंद्र की बच्चियों के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं कर पाई। अतिरिक्त समय भी दिया गया। लेकिन फायदा नहीं हुआ। अंत में दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। उप प्रमुख ललिता।
संवाद सूत्र, सिमरिया : अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित ग्यारह सितारा फुटबॉल मैदान में बुधवार को छात्राओं के बीच फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह मैच राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बनाम लोक प्रेरणा केंद्र की बच्चियों के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं कर पाई। अतिरिक्त समय भी दिया गया। लेकिन फायदा नहीं हुआ। अंत में दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। उप प्रमुख ललिता देवी और लोक प्रेरणा केंद्र के सदस्यों ने पुरस्कार वितरण किया। यह मैच लोक प्रेरणा केंद्र के द्वारा 16 दिवसीय अभियान अंतर्गत नजरिया बदले कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य मनोज रजक और उपप्रमुख ललिता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोक प्रेरणा केंद्र के अनीता मिश्रा, शिमा देवी, कविता, रानी सूचित, सुमन, पूनम, प्रतिमा, नंदनी, मनीषा ने अहम भूमिका निभाई।