सीएम 24 को आएंगे चतरा, पीएम किसान सम्मान निधि का बांटेंगे चेक
सम्मान निधि की राशि का वितरण करेंगे। डीसी ने कहा कि कार्यक्रम में सांकेतिक तौर पर कुछ किसानों को मुख्यमंत्री चेक का वितरण करेंगे। शेष किसानों को उनके बैंक खाता में राशि हस्तानांतरित किया जाएगा। बताते चले कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से शुरू किया है।
जागरण संवाददाता, चतरा : मुख्यमंत्री रघुवर दास 24 अक्टूबर को चतरा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तीसरे चरण का चेक किसानों के बीच वितरण करेंगे। प्रदेश के लाखों किसानों के बीच 24 तारीख को पीएम किसान निधि की राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। गुरुवार को उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह स्टेडियम का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि आयोजन प्रदेशस्तर का होगा। जिसमें मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का वितरण करेंगे। डीसी ने कहा कि कार्यक्रम में सांकेतिक तौर पर कुछ किसानों को मुख्यमंत्री चेक का वितरण करेंगे। शेष किसानों को उनके बैंक खाता में राशि हस्तांतरित किया जाएगा। बताते चलें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से शुरू किया है।