ढोल बाजे के साथ हुआ प्रतिमाओं का नगर प्रवेश, उमड़ी भीड़
ढोल बाजे के साथ हुआ प्रतिमाओं का नगर प्रवेश उमड़ी भीड़ फोटो.. पत्थलगडा प्रखंड के सिघानी स्थित जागृति चौक में नवनिर्मित शिव परिवार सह हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनारस से लाए गए प्रतिमाओं भव्य नगर प्रवेश हुआ। बुधवार को भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु रंग गुलाल और ढोल बाजे के साथ लेम्बोईया पहाड़ी पर पहुंचे और प्रतिमाओं आगवानी किया। तत्पश्चात लोग जुलूस की शक्ल में नाचते गाते थिरकते जय श्री राम हर हर महादेव व अन्य गगणभेदी नारे लगाते हुए दानापुर ब्लॉक मोड़ पत्थलगडा गुजरी गेट सिघानी होते मंदिर स्थल पर पहुंचे। यहां महिलाओं ने प्रतिमाओं का पक्षण कर आरती उतारी। काजबकि 31 मई को हवन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। महायज्ञ में बनारस के कई विद्वान शामिल होंगे।
पत्थलगडा : प्रखंड के सिघानी स्थित जागृति चौक पर नवनिर्मित शिव परिवार सह हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनारस से लाई गई प्रतिमाओं का भव्य नगर प्रवेश हुआ। बुधवार को भारी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु रंग गुलाल और ढोल बाजे के साथ लंम्बोइया पहाड़ी पर पहुंचे और प्रतिमाओं की आगवानी की। इसके बाद लोग जुलूस की शक्ल में नाचते गाते थिरकते जय श्री राम, हर हर महादेव व अन्य गगणभेदी नारे लगाते हुए दानापुर, ब्लॉक मोड़, पत्थलगडा, गुजरी गेट, सिघानी होते मंदिर स्थल पर पहुंचे। यहां महिलाओं ने प्रतिमाओं का पक्षण कर आरती उतारी। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सिघानी के जागृति चौक पर भव्य शिव परिवार सह हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है। आगामी 27 मई से पांच दिवसीय श्रीश्री शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनारस से शिवपरिवार, नर्मदेश्वर महादेव, नंदी भगवान व हनुमान जी की भव्य प्िरतमा मंगवाई गई है। आचार्य पंडित चेतन शर्मा के नेतृत्व में यहां महायज्ञ का कार्यक्रम होगा। महायज्ञ के सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। 20 मई को महायज्ञ का ध्वजारोहण होगा एवं 27 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 28 मई को अग्नि मंथन, 29 मई को नगर भ्रमण और 30 मई को देवताओं की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जबकि 31 मई को हवन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। महायज्ञ में बनारस के कई विद्वान शामिल होंगे।