जय श्रीराम व बजरंगबली के नारों से गूंजायमान रहा गिद्धौर
प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी महापर्व के दूसरे मंगलवार के देर शाम मंगला जुलूस निकाला गया। मंगला मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ। जो रामनवमी मेला टांड होते हुए संपूर्ण गांव का भ्रमण किया। इस क्रम में जय श्रीराम व बजरंग बली की जय के नारों से संपूर्ण वातावरण राम मय हो गया।
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी महापर्व के दूसरे मंगलवार के देर शाम मंगला जुलूस निकाला गया। मंगला मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ। जो रामनवमी मेला टांड होते हुए संपूर्ण गांव का भ्रमण किया। इस क्रम में जय श्रीराम व बजरंग बली की जय के नारों से संपूर्ण वातावरण राम मय हो गया। जबकि श्रीराम के धुन पर राम भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए। जगह-जगह पर अस्त्र-शस्त्र का भी प्रदर्शन किया गया। जुलूस में रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दांगी, उपाध्यक्ष परमेश्वर दांगी, कोषाध्यक्ष बंशी दांगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, आइटी सेल के जिला संयोजक कपिल कुमार, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, विश्व हिदू परिषद के प्रखंड संयोजक अनिल कुमार, विकास कुमार, रामकुमार, विजय दांगी सहित अन्य शामिल थे।