अरविद बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष
प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को अखाड़ा समितियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गंदौरी राम दांगी व संचालन रविद्र शर्मा ने किया।
पत्थलगडा : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को अखाड़ा समितियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गंदौरी राम दांगी व संचालन रविद्र शर्मा ने किया। बैठक में प्रखंड स्तरीय रामनवमी पूजा महासमिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अरविद ठाकुर को अध्यक्ष मनोनित किया गया। जबकि प्रदीप दांगी व मनीता कुमारी को उपाध्यक्ष, पूनम देवी सचिव, उदय अग्रवाल व प्रमिला देवी उप सचिव, दिनेश्वर दांगी कोषाध्यक्ष, मुकेश दांगी को सुरक्षा प्रमुख बनाया गया। वहीं सुनीता देवी, महेंद्र दांगी, महेश दांगी, राम दांगी व पूनम कुमारी को संरक्षक मनोनित किया गया। इस वर्ष मेले के दौरान महिलाओं की भीड़ को देखते हुए महासमिति ने महिलाओं को भी रखा गया है। बैठक में कुब्बा, पत्थलगडा, बेलहर, बरवाडीह, सिघानी, गांधी चौक पत्थलगडा, तपसा, उरूब, अनगड़ा, कुब्बा, तेतरिया व अन्य गांवों के सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। विजया दशमी के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर लगने वाले मेला में विधि व्यवस्था, जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर प्रतिबंध, नशामुक्त आयोजन समेत कई बिदुओं पर चर्चा की गई।
::::::::::::::::::::
बेहतर प्रदर्शन करने वाले झाकियां होंगे पुरस्कृत
राम जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी में के मौके पर पत्थलगडा में निकाले जाने वाले झांकी और पूजा में बेहतर विधि व्यवस्था कायम रखने वाले समितियों को इस बार पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रखंड स्तरीय गठित रामनवमी पूजा महासमिति की ओर से दिया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित महासमिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म उत्सव का महापर्व रामनवमी के मौके पर बेहतर झांकी निकालने वाले व सुदृढ़ व्यवस्था बनाये रखनेवाले अखाड़ों को महासमिति के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।