Move to Jagran APP

प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक संवाद सहयोगी इटखोरी मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार की सुबह प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे एवं प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल हुए। प्रखंड स्तरीय प्रभात फेरी में शामिल विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली। मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले नारे लिखी तख्तियां लिए स्कूली बच्चे गगनभेदी नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित गांधी स्मारक स्थल पहुंचे। वहां से प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद के नेतृत्व में प्रभात फेरी को नगर भ्रमण कराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को प्रखंड में संचालित सभी विद्यालय अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालेंगे। मतदाता जागरूकता के लिए प्रखंड प्रशासन के द्वारा वृहद कार्यक्रम तय किया गया है। जो चरणबद्ध तरीके से चला जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:39 AM (IST)
प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक
प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

इटखोरी : मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार की सुबह प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे एवं प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल हुए। प्रखंड स्तरीय प्रभात फेरी में शामिल विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली। मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करनेवाले नारे लिखी तख्तियां लिए स्कूली बच्चे गगनभेदी नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित गांधी स्मारक स्थल पहुंचे। वहां से प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद के नेतृत्व में प्रभात फेरी को नगर भ्रमण कराया गया। बीडीओ ने बताया कि बुधवार को प्रखंड में संचालित सभी विद्यालय अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालेंगे। मतदाता जागरूकता के लिए प्रखंड प्रशासन के द्वारा वृहद कार्यक्रम तय किया गया है। जो चरणबद्ध तरीके से चला जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.