Move to Jagran APP

मस्ती में डूबे लोग, होलिका दहन आज

होली का उमंग परवान चढ़ चुका है। गांव हो या शहर चारों तरफ उत्साह और उमंग है। लोग जश्न में सराबोर हैं। जगह-जगह पर होली समारोह का आयोजन हो रहा है। गांव के चौपालों पर फगुआ का महफिल सज रहा है। देर रात तक गीत और संगीत का दौर चल रहा है। बच्चे पिचकारियों

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 06:25 PM (IST)
मस्ती में डूबे लोग, होलिका दहन आज
मस्ती में डूबे लोग, होलिका दहन आज

चतरा : होली का उमंग परवान चढ़ चुका है। गांव हो या शहर, चारों तरफ उत्साह और उमंग है। लोग जश्न में सराबोर हैं। जगह-जगह पर होली समारोह का आयोजन हो रहा है। गांव के चौपालों पर फगुआ का महफिल सज रहा है। देर रात तक गीत और संगीत का दौर चल रहा है। बच्चे पिचकारियों से एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। होली का पर्व बुधवार और गुरुवार को है। बुधवार की रात होलिका दहन का अनुष्ठान होगा और गुरुवार को लोग एक दूसरे को रंग व अबीर लगाएंगे। शहर से लेकर गांव व टोलों तक लोग होली की मस्ती में मदमस्त हैं। अबीर गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। चौपालों में फगुआ की महफिल सज रही है। जहां लोग फगुआ के तान में झुम रहे हैं। होली पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। उनके महफिल में हास्य परिहास की पिचकारी छूट रही है। इधर बच्चों की टोली पिचकारी लेकर मोहल्ला व टोलों मे घुम हरे हैं और खूब रंग खेल रहे हैं। होली पर महिलाएं भी पुआ पकवान बनाने की तैयारी में जुटी हैं। बुजुगरें का महफिल प्रतिदिन चौपालों में सज रही है। जहां लोग जोगिरा की धून पर थिरक रहे हैं। होली को लेकर चौक-चौराहें गुलजार हैं। पर्व को लेकर कुछ शिक्षण संस्थान तो मंगलवार से ही बंद कर दिए गए। शेष बचे वह बुधवार को खुल कर बंद हो गए। सरकारी दफ्तरों का भी यही हाल है। सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरो में भी होली का उत्साह सिर चढकर बोल रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव के कारण अधिकारियों और कर्मियों में काम का बोझ अधिक देखा जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। बैंक और एटीएम में मंगलवार को काफी भीड़ रही। एटीएम में सुबह के आठ बजे से लाइन लगा रहा। पूरे दिन बाजार में भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह पर रंग-गुलाल एवं पिचकारियों की दर्जनों अस्थायी दुकानें लगाई है। इन दुकानों पर सुबह से ही खरीददार उमड़ रहे हैं। खाद्य सामग्रियों एवं रेडिमेड की दुकानों पर भी हाल कमोवेश यही है। जगह जगह पर होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजन में खूब रंग और अबीर उड़ रहे हैं। लोग एक दूसरे से मिलकर होली की बधाई दे रहे हैं। शराब और मुर्गा व मीठ के दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। सभी कोई पर्व को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। होलिका का दहन शहर में करीब बीस स्थानों पर होती है। इधर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। शहर से लेकर विभिन्न प्रखंडों के एक सौ से अधिक स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.