Lok Sabha Polls 2019: चतरा : लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी भाकपा
Lok Sabha Polls 2019. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकसभा चुनाव में चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारेगी। इस आशय का निर्णय पार्टी के जिला परिषद की बैठक में ली गई।
By Edited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 07:19 PM (IST)
चतरा, जेएनएन। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकसभा चुनाव में चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारेगी। इस आशय का निर्णय पार्टी के जिला परिषद की बैठक में ली गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री बनवारी साहू ने की। बैठक में जिला मंत्री देवनंदन साहू और एटक नेता विनोद बिहारी पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में महागठबंधन द्वारा भाकपा को सम्मानजनक सीट नहीं देने पर नाराजगी जतायी गई।
कहा गया कि महागठबंधन भाकपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव कर रही है और उसे चुनाव से वंचित कर रही है। ऐसे में भाकपा चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा और महागठबंधन को कड़ी चुनौती देगी। बैठक में नए सदस्य बनाना और पुराने सदस्यों के नवीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अर¨वद शर्मा, दशरथ ठाकुर, शिवदयाल साहू, विष्णु साहू, मो. सलीम, राम नाथ महतो, प्रमोद कुमार, भुनेश्वर साहू, ¨चतामणि साहू, मो शफीक, गोपाल साव, गोपाल मेहता, अनीता देवी, टेकलाल यादव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें