भद्रकाली मंदिर के पूर्व पुजारी का निधन
भद्रकाली मंदिर के पूर्व पुजारी का निधन इटखोरी: मां भद्रकाली मंदिर के पूर्व पुजारी छोटे नारायण पांडेय का गुरुवार की रात निधन हो गया। दिवंगत पुजारी कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज रांची में चल रहा था। शुक्रवार को इटखोरी के महाने नदी के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मंदिर के पूर्व पुजारी के निधन पर मां भद्रकाली मंदिर के पुजारी संघ के सदस्यों तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर के पूर्व पुजारी छोटे नारायण पांडेय का गुरुवार की रात निधन हो गया। दिवंगत पुजारी कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज रांची में चल रहा था। शुक्रवार को इटखोरी के महाने नदी के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मंदिर के पूर्व पुजारी के निधन पर मां भद्रकाली मंदिर के पुजारी संघ के सदस्यों तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।