मेडिकल प्रोटेक्शन को ले हड़ताल पर रहे चिकित्सक
मेडिकल प्रोटेक्शन को ले हड़ताल पर रहे डॉक्टर साढ़े तीन घंटे तक बंद रही ओपीडी सेवा चतरा : मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं नहीं चलीं। मरीजों का उपचार इमरजेंसी वार्ड में हुआ। साढ़े तीन घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं चलती रही।हालांकि इस हड़ताल से मरीजों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। ड्यूटी में तैनात डॉ. जुनैद ने बताया कि अधिकांशत: इलाज के दरम्यान मरीज डॉक्टर के साथ उलझ बैठते है। यहां तक कि मारा-पिटी पर उतारू भी हो जाते है। जिसके मद्देजनर सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन की मांग को लेकर आंदोलन की जा रही है। बताया कि राज्य के आह्वान पर राज्य भर के डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर थे। इधर हड़ताल का निजी क्लीनिकों में हड़ताल का कोई असर नही दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तरह निजी क्लिनिक कस डॉक्टर मरीजो का उपचार करते देखे गए।
चतरा : मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं नहीं चलीं। मरीजों का उपचार इमरजेंसी वार्ड में हुआ। साढ़े तीन घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं चलती रही। हालांकि हड़ताल से मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। डॉ. जुनैद ने बताया कि इलाज के दरम्यान मरीज चिकित्सक के साथ उलझ बैठते है। यहां तक कि मारपीट पर उतारू भी हो जाते है। जिसके मद्देजनर सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन की मांग को लेकर आंदोलन की जा रही है। बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर चिकित्सक पेन डाउन स्ट्राइक पर थे।