Move to Jagran APP

कृषि आशीर्वाद योजना से किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

किसान मोर्चा ने कहा है कि मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से किसान आत्म निर्भर बनेंगे। महाजनों से छुटकारा मिलेगी। खेती के लिए उन्हें अब जमीन एवं गहने बंधक नहीं रखने पड़ेंगे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा एवं महामंत्री शुभम ¨सह मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही। उनके साथ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामानंद दांगी

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 07:19 PM (IST)
कृषि आशीर्वाद योजना से किसान बनेंगे आत्मनिर्भर
कृषि आशीर्वाद योजना से किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

चतरा : किसान मोर्चा ने कहा है कि मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से किसान आत्म निर्भर बनेंगे। महाजनों से छुटकारा मिलेगी। खेती के लिए उन्हें अब जमीन एवं गहने बंधक नहीं रखने पड़ेंगे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा एवं महामंत्री शुभम ¨सह मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही। उनके साथ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामानंद दांगी व विनोद ¨सह, कार्यक्रम समन्वयक कृष्णा दांगी और मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता भी थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दुगना करने की घोषणा की है। इससे क्रियान्वित करने के लिए झारखंड में एक साथ विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस निमित एक नई योजना की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद नामक इस योजना के तहत एक एकड़ पर पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष दिया जाएगा। योजना का शुभारंभ हो चुका है। राजस्व गांवों में इसके लिए रैयत समन्वय समिति का गठन किया जा रहा है। समन्वय समिति के माध्यम से किसानों को चिह्नित करते हुए योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की है। जिसका लाभ जिले के किसानों को मिलना शुरू हो चुका है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार वैज्ञानिक पद्धति से खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। इसके लिए हर साल पचास महिला और पचास पुरुष किसानों को सरकार अपने खर्च पर इजराईल भेज रही है। उद्देश्य है कि उन्नत खेती के जरिये वे आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि सरकार जैविक खेती बढ़ावा देना चाहती है। चूंकि जैविक खेती से उपजाया जाने वाले फसलों का विदेशों में काफी मांग है। इसके लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। कुल मिलाकर किसानों का आय दुगना करना है और इस दिशा में सरकार पूरी तरह से गंभीर है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.