Move to Jagran APP

दसवीं के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख प्यारी देवी, मुखिया राजेश कुमार दांगी, उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा, पहरा के पूर्व मुखिया महेंद्र राम, नागेश्वर दांगी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अवध किशोर दांगी, 20 सूत्री अध्यक्ष ¨चतामन दांगी सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुरुआ

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 06:07 PM (IST)
दसवीं के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दी गई विदाई
दसवीं के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

गिद्धौर : स्थानीय गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन कर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दिया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संचालन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कवि सह शिक्षक राजीव कुमार दास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख प्यारी देवी, मुखिया राजेश कुमार दांगी, उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा, पहरा के पूर्व मुखिया महेंद्र राम, नागेश्वर दांगी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अवध किशोर दांगी, 20 सूत्री अध्यक्ष ¨चतामन दांगी सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम में 9वीं व 10 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने 12वीं कक्षा व 10 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दिया गया। जबकि आइडियल स्टूडेंट ऑफ ईयर के रूप में चयनित मेनका कुमारी, आदर्श विद्यार्थी के रूप में कक्षा 10 वीं के शालिनी कुमारी, 12 वीं कक्षा से रोशनी कुमारी, सबसे योग्य छात्र ओम प्रकाश कुमार, छात्रा अंकिता कुमारी, सबसे सजग विद्यार्थी शीतल कुमारी, अनुज कुमार, संटु कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 10वीं व बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.