निजी विद्यालय संघ की बैठक में संगठन मजबूती पर बल
चतरा के स्थानीय इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को निजी विद्यालय संगठन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कोषाध्यक्ष भरत यादव व संचालन आंनद ¨सह ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी विद्यालय अभी तक संगठन से नहीं जुड़े हैं या वैसे विद्यालय जो नए खुल रहे हैं। वे सभी को संगठन की सदस्यता ग्रहण करनी पड़ेगी। इसके अलावे आरटीई एक्ट के तहत स्कूलों का रजिस्
चतरा : स्थानीय इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को निजी विद्यालय संगठन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कोषाध्यक्ष भरत यादव व संचालन आंनद ¨सह ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी विद्यालय अभी तक संगठन से नहीं जुड़े हैं या वैसे विद्यालय जो नए खुल रहे हैं। वे सभी को संगठन की सदस्यता ग्रहण कर ले। इसके अलावे आरटीइ एक्ट के तहत स्कूलों का रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार के द्वारा मांगी गई सूचना ससमय पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर सचिव अरुण कुमार भगत, उपसचिव पवन कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष शिव कुमार यादव, टंडवा प्रखंड के सचिव ब्रजकिशोर ¨सह, मयूरहंड एवं इटखोरी प्रखंड के संयोजक विनय कुमार, अध्यक्ष बीरबल पांडेय के अलावा विभिन्न स्कूलों के संचालक उपस्थित थे।