Move to Jagran APP

गांव की मिट्टी को बिरसा मुंडा संग्रहालय में किया जाएगा संरक्षित

गांव की मिट्टी को बिरसा मुंडा संग्रहालय में किया जाएगा संरक्षित संवाद सूत्र,गिद्धौर: रांची अवस्थी बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्रम में राज्य के सभी गांव से पवन मिट्टी का संग्रहण किया जाना है। जिसके आलोक में उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ अन्य अधिकारियों को 17 जनवरी का जीले के प्रत्येक गांव से पावन मिट्टी संग्रह करने का निर्देश दिया है। इस कार्य में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों को लगाया गया है। बताया गया कि 1

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 06:59 PM (IST)
गांव की मिट्टी को बिरसा मुंडा संग्रहालय में किया जाएगा संरक्षित
गांव की मिट्टी को बिरसा मुंडा संग्रहालय में किया जाएगा संरक्षित

गिद्धौर : रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्रम में राज्य के सभी गांव से मिट्टी का संग्रहण किया जाना है। जिसके आलोक में उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ अन्य अधिकारियों को 17 जनवरी का प्रत्येक गांव से मिट्टी संग्रह करने का निर्देश दिया है। इस कार्य में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों को लगाया गया है। बताया गया कि 18 जनवरी को संग्रहित मिट्टी जिला कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराना है। जबकि 19 जनवरी को उपायुक्त एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर एक बड़े पात्र में मिट्टी को संग्रहित किया जाएगा। तत्पश्चात मिट्टी को बिरसा मुंडा संग्रहालय भेजा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार से संपूर्ण प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में मिट्टी संग्रह काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को संग्रहित मिट्टी को जिला कल्याण विभाग को सौंप दी जाएगी। जबकि उपायुक्त ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को मिट्टी संग्रह का प्रचार प्रसार के साथ-साथ संपूर्ण जिले में नुक्कड़ सभा आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.