अपहृत महिला बरामद, युवक गिरफ्तार
अपहृत महिला बरामद, युवक गिरफ्तार फोटो संवाद सूत्र,गिद्धौर:थाना क्षेत्र के इंदिरा गांव निवासी ईश्वर राणा के बहू बसंती देवी को पुलिस ने रांची खेलगांव थाना क्षेत्र से गुरुवार की देर रात बरामद कर लिया। जबकि अपहरण कांड के दो अभियुक्त में एक अभियुक्त राजू गुप्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि बीते एक जनवरी को इंदिरा गांव निवासी ईश्वर राणा ने आने बहु बसंती देवी की अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराया था।जिसमे राजू गुप्ता व अर्जुन गुप्ता नामजद अभियुक्त बनाया था। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक लालू लकड़ा, राजेश टोपो के साथ साथ महिला व पुलिस बल के जवान शामिल थे।इस सबंध में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजू गुप्ता को रांची स्थि
गिद्धौर : थाना क्षेत्र के इंदिरा गांव निवासी ईश्वर राणा की बहू बसंती देवी को पुलिस ने रांची खेलगांव थाना क्षेत्र से गुरुवार की देर रात बरामद कर लिया। जबकि अपहरण कांड के दो अभियुक्त में एक अभियुक्त राजू गुप्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि बीते एक जनवरी को इंदिरा गांव निवासी ईश्वर राणा ने आने बहु बसंती देवी की अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराया था।जिसमे राजू गुप्ता व अर्जुन गुप्ता नामजद अभियुक्त बनाया था। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक लालू लकड़ा, राजेश टोप्पो के साथ साथ महिला व पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस संबंध में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजू गुप्ता को रांची स्थित खेलगांव थाना क्षेत्र के आरोपी के बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।जबकि महिला को यही से बरामद किया गया। पुलिस ने महिला बसंती देवी का बयान दर्ज करने को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जबकि मेडिकल जांच के लिए महिला को भेज दिया गया। जबकि फरार चल रहा एक आरोपी अर्जुन गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान तेज कर दी गई है।