बीमार पारा शिक्षक को दी गई सहयोग राशि
बिमार पाराशिक्षक को दी गई सहयोग राशि संवाद सूत्र, हंटरगंज: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरी में कार्यरत पारा शिक्षक सुरेंद्र ¨सह को कुछ दिनों पूर्व लकवा से ग्रसित हो गए थे।इनके इलाज के लिए प्रखंड के पारा शिक्षकों ने सहयोग राशि के रूप में ?4000 दिया है। पारा शिक्षकों के हड़ताल के कारण इलाज कराने के लिए भी पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है।ऐसे में बहुत से पारा शिक्षकों की स्थिति बीमारी के साथ-साथ अपनी जीविकापार्जन चलाने के लिए मसक्कत करना पड़ रहा है। पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने बताया कि झारखंड के रधुवर सरकार पारा शिक्षकों के मांगो पर ध्यान नही दे रही है।आने वाले समय में यही पारा शिक्षक सरकार के लिए परेशानी बनकर उभरेगा। श्रवण यादव व शंभू यादव ने सहयोग राशि पहुंचाने पारा शिक्षक के घर पहुंचे।
हंटरगंज : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरी में कार्यरत पारा शिक्षक सुरेंद्र ¨सह कुछ दिन पूर्व लकवा से ग्रसित हो गए है। उनके इलाज के लिए प्रखंड के पारा शिक्षकों ने सहयोग राशि के रूप में 4000 रुपया दिया है। पारा शिक्षकों की हड़ताल के कारण इलाज कराने के लिए पैसों का संकट है। पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने बताया कि झारखंड के रघुवर सरकार पारा शिक्षकों के मांगो पर ध्यान नही दे रही है। आने वाले समय में यही पारा शिक्षक सरकार के लिए परेशानी बनकर उभरेगा।